बनमनखी: बनमनखी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन, समग्र विकास पर दिया गया जोर
बनमनखी। अनुमंडल मुख्यालय स्थित आदर्श सुमरित उच्च विद्यालय, बनमनखी के प्रशाल कक्ष में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेकानन्द विवेक ने की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों का संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक है।