अलीगंज: जैथरा पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को पकड़ा, SSP एटा के निर्देश पर 24 घंटे में हुई गिरफ्तारी, घटना का खुलासा
Aliganj, Etah | Apr 17, 2026 शुक्रवार की दोपहर 1जारी प्रेस नोट के आधार पर,जैथरा पुलिस ने एक हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ईलामारन जी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 घंटे के भीतर की गई।यह मामला जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम छोकरिया निवासी जितेंद्र उर्फ उन्ना पुत्र सौदान सिंह की हत्या से संबंधित है।