सिमडेगा: मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में खराबी पर नाराज विधायक भूषण बाड़ा, अधिकारी को किया फोन
सिमडेगा सदर अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से बने मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया गया, लेकिन उद्घाटन के साथ ही उसमें तकनीकी खराबी सामने आ गई। इसकी जानकारी मिलने पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा नाराज हो गए। मीडिया कर्मियों से सूचना मिलने के बाद उन्होंने बुधवार को 12 बजे स्वास्थ्य विभाग के एक वरीय अधिकारी को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई और मामले में जवाबदेही