रामपुर: बुद्धवार को पुलिस लाइन में अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को गांधी जयंती पर अहिंसा की शपथ दिलाई गई
Rampur, Rampur | Oct 2, 2024 रामपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई। बुधवार की सुबह रामपुर की पुलिस लाइन में सत्य, अहिंसा, शान्ति और सद्भाव के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को अहिंसा व शान्ति बनाये रखने की शपथ दिलाई गई।