मेरठ: मेरठ कोर्ट में बेटी ने पिता की ओर इशारा कर कहा- यही है मां का कातिल, बोली गला दबाकर मां को मारा था, कब्र से निकाला था शव
Meerut, Meerut | May 19, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में साढ़े तीन साल पहले हुई नसरीन की संदिग्ध मौत का मामला अब एक सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया है। अदालत में हुई सुनवाई के दौरान मृतका की 13 वर्षीय बेटी ने अपने ही पिता की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसी ने उसकी मां की हत्या की थी। बच्ची ने कोर्ट में बयान देते हुए आरोप लगाया कि उसके पिता ने गला दबाकर उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया