बक्सर: डीएम एवं प्रेक्षकों ने ज़िले में डिजिटल मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, मतदाताओं को करेगा जागरूक
Buxar, Buxar | Nov 3, 2025 बक्सर जिले में डिजिटल मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर सोमवार को 11:00 बजे पूर्वाह्न में रवाना किया गया। इस रथ को सामान्य ऑब्जर्वर डुमरांव एनके गुंडे, सामान्य ऑब्जर्वर राजपुर के विवेकानंद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर DDC बक्सर, ADM बक्सर, SVEEP Nodal के साथ अन्य अधिकारी शामिल रहे।