बक्सर: कुलहड़िया में तेजस्वी यादव ने युवाओं से पुछा “सरकारी नौकरी चाही की ना चाही?" भीड़ से आवाज आई चाहीं
Buxar, Buxar | Nov 3, 2025 बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सदर प्रखंड के कुल्हड़िया पहुंचे। मंच पर आते ही तेजस्वी यादव ने युवाओं से भोजपुरी में सवाल पुछा “सरकारी नौकरी चाही की ना चाही?"इस पर पूरा मैदान एक सुर में बोला, “चाही!” इसी जवाब के साथ तेजस्वी ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो “हर घर से एक सदस्य को सरकारी नौकरी" देने का वादा पूरा किया जाएगा।