नूरसराय: रसलपुर मोड़ के पास तीन महिला पॉकेटमार गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
नूरसराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रसलपुर मोड़ के समीप से तीन महिला पॉकेटमारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के पास से चोरी किए गए जेवर, नगदी, दो मोबाइल फोन तथा ब्लेड बरामद किए गए हैं। नुरसराय थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने सोमवार की सुबह 10:30 बजे बताया कि थरथरी थाना क्षेत्र के नत्थू बिगहा निवासी टुनटुन यादव की पत्नी मीणा कुमारी ने शनिवार