होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश अब तक 15.5 मिमी वर्षा हुआ दर्ज मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी
बुधवार को हुई तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। नर्मदापुरम में अब तक 15.5मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है मौसम विभाग के अनुसार,अगले 24 घंटों के दौरान नर्मदापुरम सहित आसपास भारी बारिश की संभावना है।