फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेरशामू खां निवासी मेराज हुसैन आब्दी की असगर रोड पर कपड़ा सिलाई की दुकान है। उनकी पुत्री फिजा पांच माह से ईरान के शहर कुम में रहकर शरीयत की पढ़ाई कर रही है। बताया कि उन्हें जब पता चला कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इसके तुरंत बाद मेराज हुसैन आब्दी की पत्नी नफीस बेगम ने पुत्री से संपर्क करने का प्रयास