सोहागपुर: नगर पालिका के नल में आ रहा गंदा पानी, वार्ड 3 के निवासी ने कलेक्टर से की शिकायत
शहडोल मंगलवार को लगभग 3:15 बजे वार्ड क्रमांक 3 के रहने वाले अब्दुल सलीम कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और एक शिकायत पत्र कलेक्टर को सौपा है, शिकायत पत्र में कहा है कि नगर पालिका के द्वारा जो पानी लोगों को पीने के लिए भेजा जा रहा है,वह गंदा पानी आ रहा है, कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात शिकायत पत्र में कही है।