सबलगढ़: शहर के सिटी डिस्पेंसरी में मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज, डॉक्टर नदारद, आधार केंद्र गंदे पानी से भरा
सबलगढ़ की सिटी डिस्पेंसरी में मरीजों को इलाज मिलना तो दूर, अस्पताल परिसर में पैर रखना भी मुश्किल हो रहा है। डॉक्टर्स की कमी, गंदगी का अंबार और अस्पताल के भीतर चलते कई आधार केंद्रों ने इस स्वास्थ्य केंद्र की सूरत ही बिगाड़ दी है। करीब 6 साल पहले पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिटी हॉस्पिटल बनाया गया था, लेकिन अब यहां की स्थिति इसके ठीक उलट है।