गुलाना: गांव मंगलाज में करंट से मरे वानर का आठ दिन तक धार्मिक संस्कार कर सामूहिक भोज कराया गया
ग्राम मंगलाज के एक मोहल्ले में बिजली करंट से वानर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने वानर को भगवान हनुमान का स्वरूप मानते हुए पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। बुधवार सुबह 9 बजे जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को दाह संस्कार के बाद 30 जुलाई को अस्थियां सारंगपुर के कपिलेश्वर घाट पर विसर्जित की गईं। इसके बाद 8 दिन तक पूजा-पाठ और मंगलवार को भजन-प्रसादी का आयोजन हुआ।