बहराइच: डीएफओ कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मे तेन्दुए की हत्या मे 3लोगो की गिरफ्तारी को लेकर सीओ मुर्तिहा रेंज ने दी जानकारी
सीओ मुर्तिहा रेंज रत्नेश ने बुधवार शाम को डीएफओ कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मादा तेंदुए की हत्या मामले में 3 लोग गिरफ़्तार किये गए हैं जिनकी संलिप्तता घटना में थी। उन्होंने बताया कि तीन से चार दिन पहले इनकी बकरी, फिर कुत्ते और फिर कुत्ते के बच्चे को तन्दुए ने मारा था जिसके संबंध में इन लोगों ने रेंज स्तर पर कोई भी रिपोर्ट नहीं किया गया था।