बरेली: बरेली के एक गांव में फिर खुलने जा रही शराब की दुकान, ग्रामीणों में डर और गुस्सा—15 साल पुरानी हत्या की याद से दहशत
बरेली के थाना शाही क्षेत्र के नरेली रसूलपुर गांव में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी विरोध देखने को मिल रहा है। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर साफ कहा है कि यह इलाका पूरी तरह रिहायशी है, जहां रोजाना महिलाएं, छात्र-छात्राएं और बच्चे आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब की दुकान खुलने से माहौल बिगड़ सकता है।