बीरपुर: बिहार ग्रामीण बैंक शाखा नौला की पहल, ऑपरेशन प्रहार एनपीए पर वार अभियान के तहत ऋण धारकों को मिल रहा बड़ी राहत का अवसर
बिहार ग्रामीण बैंक की नौला शाखा द्वारा बकाया ऋण की वसूली एवं ऋण धारकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से “ऑपरेशन प्रहार : एनपीए पर वार” अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे बैंक प्रबंधक ने बताया कि यह अभियान 30 जून तक संचालित होगा, जिसके तहत पुराने ऋण धारकों को बकाया ऋण के निपटारे पर आकर्षक छूट का लाभ दिया जा रहा है।