बारुन: जम्होर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.2 किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, मोबाइल भी जब्त
औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 दशमलव 2 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से सूचना के आधार पर जम्होर पुलिस ने कार्रवाई की है।