राजगढ़: गोठया बड़ी पुलिस चौकी प्रभारी महेन्द्र सिंह पूनियां का तारानगर स्थानान्तरण, विदाई समारोह का आयोजन कर दी विदाई
Rajgarh, Churu | Jul 13, 2026 जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम द्वारा जारी की गई तबादला सूची में पुलिस चौकी गोठ्या बड़ी प्रभारी महेन्द्र सिंह पूनियां एएसआई का स्थानान्तरण पुलिस चौकी गोठया बड़ी से तारानगर सीओ ऑफिस में किये जाने पर सोमवार शाम को महेन्द्र सिंह पूनियां एएसआई के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसी दौरान उपस्थित पुलिस स्टाफ सदस्यों एवं आसपास के ग्रामीणों ने विदाई दी।