फारबिसगंज: सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूरब में घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूरब वार्ड संख्या 02 में एक महिला की घरेलू विवाद में हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रविन्द्र यादव की 30 वर्षीय पत्नी बन्धन देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और सिमराहा थाना अध्यक्ष प्रेम कुमार भारती दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है.