फारबिसगंज: फारबिसगंज के ऐतिहासिक शंकरपुर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर
फारबिसगंज के ऐतिहासिक शंकरपुर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर है. मंगलवार को एक बजे मंदिर कमेटी के सचिव रंजन मंडल ने बताया की महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बुधवार को शिव बारात निकाली जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर में पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं शिव मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा शुरू हो गया है.