फारबिसगंज: स्काउट एंड गाइड के 60 सदस्यों का जत्था सुंदर नाथ धाम के लिए रवाना हुआ
महाशिवरात्रि के अवसर पर जिला के कुर्साकाटा प्रखंड में अवस्थित सुंदर नाथ धाम मंदिर में विधि व्यवस्था संधारण में पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के मदद के लिए व सेवा प्रदान करने के लिए मंगलवार को शाम 4 बजे के करीब ली अकादमी के खेल मैदान परिसर से बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड के 60 सदस्यों का जत्था सुुंदर नाथ धाम के लिए रवाना हुआ.