महोबा में सीओ सदर अरुण कुमार द्वारा सर्किल के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विवेचनाओं के सम्यक, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल देते हुए NBW निष्पादन, ऑपरेशन कन्विक्शन, साइबर सेल, IGRS, अपराध नियंत्रण एवं मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।