सांगानेर: CID ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार मुस्ताक को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा
सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान द्वारा पाकिस्तान के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए मुस्ताक अली को जयपुर की अवकाशकालीन अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब उसे 22 जून को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआईडी इंटेलिजेंस की टीम आरोपी को पहले जयपुरिया अस्पताल लेकर पहुंची थी।