झांसी: झांसी पहुंची ADG कानपुर जोन ने कहा, वांटेड सटोरिए पुलिस की लिस्ट से डिलीट नहीं हुए, कोई भी बक्शा नहीं जाएगा
Jhansi, Jhansi | Jun 17, 2026 कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक बनने के बाद सीनियर IPS अनुपम कुलश्रेष्ठ बुधवार को पहली बार झांसी पहुंची। यहां पर पुलिस अफसरों, व्यापारियों और जनप्रतिधियों से मुलाकत कर जिले की स्थिति पर बातचीत की। उन्होंने बुधवार की दोपहर 1 बजे कहा कि झांसी में सट्टे पर जो कार्रवाई हुई है। उसका मैंने खुद संज्ञान लिया है और केस की पूरी स्टडी कर ली है। कोई नहीं बक्शा जाएंगे।