रामगंजमण्डी: 15 मिनट में बाजार से उड़ी बाइक, पुलिस ने अलग-अलग जगह से पकड़े 2 अंतरराज्यीय चोर, 3 जिलों से चोरी की 10 बाइक बरामद
रामगंजमंडी और चेचट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कोटा ग्रामीण, झालावाड़ और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गुरुवार शाम करीब 5 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष