ग्वालियर गिर्द: माधवीराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर शहर वासियों ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित, शाम को भजन संध्या
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां श्रीमती माधवी राजे सिंधिया की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें शहर वासियों ने याद किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया समर्थक और भाजपा के कार्यकर्ता थीम रोड पर स्थित अम्मा महाराज की छत्री पर पहुंचे और उन्होंने राजमाता माधवीराजे सिंधिया को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।