सगड़ी: रौनापार पुलिस ने यक्ष ऐप और फेस रिकग्निशन की मदद से फरार हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी पर है ₹25 हजार का इनाम
आजमगढ़ जनपद में पुलिस ने आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है । थाना रौनापार पुलिस ने यक्ष ऐप और फेस रिकग्निशन तकनीक की मदद से हत्या के मामले में फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । 12 दिसंबर 2025 को जिला कारागार आजमगढ़ के जेलर अनिल कुमार पाण्डेय की तहरीर पर कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था ।