भोरे: भूरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, 27 मार्च को खलवा गांव से हुई थी चोरी
भोरे थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की दोपहर 3 बजे पुलिस के अनुसार यह बाइक 27 मार्च को थाना क्षेत्र के खलवा गांव से चोरी हुई थी। इधर पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करने के साथ ही दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।