सांवेर: हाईकोर्ट के आदेश पर गैस पाइपलाइन हादसे की पीड़िता जिनी झाला होंगी अहमदाबाद एयरलिफ्ट, इलाज का पूरा खर्च उठाएगी मप्र सरकार
Sawer, Indore | Jun 27, 2026 शनिवार 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से अहमदाबाद रवाना होने से पहले अस्पताल के बाहर जिनी झाला ने कहा कि बिना किसी गलती के उन्हें यह दर्द झेलना पड़ रहा है और हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जिनी का आरोप है कि पार्षद द्वारा कराई जा रही बोरिंग के दौरान गैस पाइपलाइन फट गई, जबकि मौके पर न बैरिकेडिंग थी और न ही कोई सुरक्षा इंतजाम।