बेलदौर: बेलदौर में सीपीआईएम का धरना-प्रदर्शन, किसानों के मुआवजे की मांग की गई
खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन परिसर में गुरुवार को सीपीआईएम के बैनर तले किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम चार बजे तक चला, जिसकी अध्यक्षता आमिर कुमार ने की। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बीते दिनों बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हजारों