फतेहपुर: जिंदपुर टोल प्लाजा में अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो में अवैध वसूली की गई
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बांदा सागर रोड स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा मोरम से भरे ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आरटीओ प्रशासन में हड़कंप मच गया है और वहीं अब इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे है।