कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। कुल्लू जिले के रायसन क्षेत्र में एक पैराग्लाइडर को बीच सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान मौसम और हवा की दिशा में अचानक बदलाव आने से पैराग्लाइडर निर्धारित लैंडिंग स्थल तक नहीं पहुंच सका।
स्थिति को भांपते हुए पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और समय रहते की गई लैंडिंग से बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। #kullumanali #kullumanalinews #aajkitaazakhabar #latestnewsindia