बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के रौधी में रात में छत के सहारे घर में घुसने की कोशिश,विरोध पर मारपीट
कुछ दिन पहले सुभाषनगर क्षेत्र में एक घर पर चढ़कर अंदर घुसने की कोशिश की गयी। परिवार के लोग जागे तो सभी लोग भाग गए। कुछ लोगों को पहचान लिया और उनसे पूछा तो अगले दिन आकर घर में घुसकर मारपीट की। मामले में 16 नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।