सहारनपुर: सहारनपुर में ई-रिक्शा बैटरी चोरी का खुलासा, सदर बाजार पुलिस ने 2 शातिर चोरों को दबोचा, चोरी की बैटरी बरामद
सहारनपुर की थाना सदर बाजार पुलिस ने ई-रिक्शा से बैटरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक बैटरी भी बरामद की है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।