विदिशा नगर: विदिशा जिला अस्पताल में डॉक्टर्स डे पर रक्तदान, डॉक्टरों ने दिया मानवता का संदेश
डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला अस्पताल ब्लड बैंक में लायंस क्लब एवं डॉक्टर विदिशा चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार शाम 5 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टरों और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। प्रारंभिक चरण में छह यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जबकि अन्य सदस्य भी रक्तदान के लिए आगे आए।