बेगूसराय: एनआईसी में पुलिस कर्मियों का सीसीटीएनएस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
बेगूसराय जिले में सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार की शाम 05:00 बजे किया गया. बिहार पुलिस एवं एनआइसी बिहार द्वारा डिजिटल पुलिसिंग को सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में आयोजित यह कार्यशाला एक महत्वपूर्ण पहल रही. बिहार पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन का दायित्व एनआइसी बिहार को सौंपा गया है.