कार्यपालक विधुत अभियंता नवील अंसारी के निर्देश पर बुधवार को 4 बजे दिन में विधुत बकाया राशि के विरुद्ध पुपरी के रामनगर, मधुवनी व परसौनी में अभियान चलाकर 4 लाख 67 हजार 704 रुपया बकाया राशि के विरुद्ध 18 उपभोक्ता का लाइन काट दिया गया है। मौके पर सहायक विधुत अभियंता धीरेन्द्र कुमार धीरज सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।