भोपाल के एक युवक को उसकी प्रेमिका ने कॉल कर राजस्थान के गांव बुलाया, जहां पहुंचते ही युवती के परिजनों और गांव वालों ने उसे बंधक बना लिया और बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने युवक को पीटते हुए बीयर की बोतल से जबरन तरल पदार्थ पिलाने का वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा।