धरियावद: धरियावद में गांव-गांव पहुंच रही सरकारी योजनाएं, सृष्टि सेवा समिति के विशेष शिविरों से 129 ग्रामीण लाभान्वित हुए
दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सृष्टि सेवा समिति धरियावद द्वारा अलग-अलग ग्राम पंचायतों में विशेष जनसेवा शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज बनवाने, सरकारी योजनाओं से जुड़ने तथा स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाओं का लाभ दिलाने की पहल की गई है।