गारू: मंगरदहा नाला का पुल जर्जर, ग्रामीणों को टूटने की आशंका
Garu, Latehar | Apr 7, 2026 गारू : पतरातु गांव में मंगरदहा नाला पर बना पुल जर्जर स्थिति में है, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। गांव के निवासी कार्तिक उरांव ने बताया कि पतरातु में सैकड़ों परिवार रहते हैं और इस पुल के सहारे ही लोगों का रोज़ाना आवागमन होता है।