धमतरी: धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 निरीक्षकों, 3 एसआई और 2 एएसआई का हुआ तबादला
जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जारी आदेश के तहत 8 निरीक्षक, 3 एसआई एवं 2 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है, वहीं 10 थाना एवं 1 चौकी प्रभारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है, टीआई कोतवाली के जिला रायपुर स्थानांतरण।