सतना। जिले में पेपर लीक मामले को लेकर आज सर्किट हाउस चौराहे पर छात्रों का आक्रोश देखने को मिला। इस मुद्दे को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही पेपर लीक के मामलों से छात्रों मे असंतोष व्याप्त होना बताया गया हैं।