तुरकौलिया: माधोपुर मठ में प्रेमिका से बुधवार को छुपकर मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में शादी करा दी
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर मठ गांव में प्रेमिका से छुप कर मिलने आए प्रेमी को पकड़ ग्रामीणों ने रामजानकी मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। शादी दोनों पक्ष के अभिभावकों की उपस्थिति में हुए। शादी ल बाद अभिभावकों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। बता दे कि प्रेमी शंकर सरैया बगही के योगेंद्र भगत का पुत्र मिथुन कुमार है,जो लपबाबू भगत की पुत्री संध्या कुमारी से हुई।