बरेली: बरेली में किसान स्मार्ट मीटर पर गरजे, बोले- बच्चों की पढ़ाई करें या बिजली का भारी बिल भरें
बरेली में स्मार्ट मीटर को लेकर किसानों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसान जिला मुख्यालय पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर टूट गई है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सवाल उठाया कि