रविवार 4:00 खनिज विभाग की टीम ने ग्राम लोहसरा-बिजुरी में अवैध रूप से भंडारित रेत को जब्त किया। जब्त रेत को सुरक्षा की दृष्टि से उपतहसील कार्यालय बिजुरी परिसर में रखवाया गया है। बताया गया कि कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली के निर्देश पर खनिज निरीक्षक इशा वर्मा के द्वारा यह कार्रवाई की गई।