भरतपुर: कलेक्टर कमर चौधरी ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम के तहत जल संसाधन विभाग की मुख्य ड्रेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बुधवार को शहर के ड्रेनेज सिस्टम के तहत चल रहे जल संसाधन विभाग की मुख्य ड्रेन के निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी बरसात को देखते हुए जल निकास के लिए ड्रेने कार्य को पूर्ण गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोह पुलिया के पास ड्रेन कार्य का निरीक्षण कर ड्रेन के दोनों तरफ पिचिंग कार्य को भी समय पर करने के निर्देश