बांका: भतकुंडी गांव में घर के सामने खड़ी नई टोटो में देर रात आग लगने से पलभर में हुई राख
Banka, Banka | Apr 27, 2026 बांका सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भतकुंडी गांव में देर रात एक टोटो में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।भतकुंडी गांव निवासी सुबोध कुमार ने सोमवार की सुबह 7 बजे बताया कि पिछले माह ही एक नई टोटो खरीदी थी, जिसे वह प्रतिदिन चलाने के बाद घर के सामने खड़ा कर देते थे। रात करीब 2:30 बजे अचानक टोटो में आग लग गई।