दिनारा: करहसी गांव में विद्यालय विकास कार्यों का विधायक आलोक कुमार सिंह ने किया निरीक्षण
Dinara, Rohtas | May 11, 2026 दिनारा प्रखंड के करहसी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय करहसी में सोमवार को 11 बजे विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह शामिल हुए और विद्यालय के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विधायक ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन क्लास रूम एवं नए कार्यालय भवन का निरीक्षण किया।