नवहट्टा प्रखंड स्थित केदली में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कोसी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने तटबंध के भीतर और बाहर के पंचायतों में धान की फसल को हुए बड़े पैमाने पर नुकसान के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।यादव ने नवहट्टा प्रखंड में बाढ़ और सीपेज से हुई क्षति की भरपाई के लिए सर्वेक्षण कराने की मांग की