पथरिया: सीतानगर के प्रियदर्शन दुबे बने SDO, MPPSC राज्य अभियांत्रिकी सेवा में चयन होने पर राज्यमंत्री लखन पटेल ने दी बधाई
Patharia, Damoh | Jan 30, 2026 पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सीतानगर निवासी प्रियदर्शन दुबे का MPPSC राज्य अभियांत्रिकी सेवा अंतर्गत SDO (लोकनिर्माण विभाग) पद पर चयन हुआ है। वर्तमान में वे झारखंड के देवघर में SDO (सिंचाई विभाग) के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी सफलता पर विधायक-राज्यमंत्री लखन पटेल सहित जनप्रतिनिधियों ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।